केंद्र सरकार ने PM-RKVY और KY योजनाओं को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने PM-RKVY और KY योजनाओं को मंजूरी दी

[Source: PIB News]

संक्षेप नोट्स परीक्षा के दृष्टि से

केंद्र सरकार ने PM-RKVY और KY योजनाओं को मंजूरी दी

परिचय

  • तिथि: 3 अक्टूबर 2024
  • स्थान: नई दिल्ली
  • मंजूरी: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में
  • भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए दो मुख्य योजनाओं को मंजूरी दी
    • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY)
    • कृष्णोन्नति योजना (KY)
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) का उद्देश्य टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने पर है।
  • कृष्णोन्नति योजना (KY) का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और कृषि आत्मनिर्भरता हासिल करना है।
  • केवल कृषि से संबंधित और राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं का इन दो योजनाओं में विलय किया गया है, जिन्हें राज्य सरकारें भी लागू करेंगी।

PM-RKVY और KY योजनाओं के लिए परिव्यय

  • कुल परिव्यय:
    • ₹1,01,321.61 करोड़
    • केंद्र सरकार: ₹69,088.98 करोड़
    • राज्य सरकार: ₹32,232.63 करोड़
  • PM-RKVY आवंटन: ₹57,074.72 करोड़
  • KY योजना आवंटन: ₹44,246.89 करोड़

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PMRKVY) के बारे में

  • राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) को केंद्र सरकार द्वारा 2007-08 में शुरू किया गया।
  • RKVY योजना का उद्देश्य कृषि के विकास में सभी संबंधित क्षेत्रों को शामिल करना है।
  • RKVY योजना के अन्तर्गत राज्य सरकारों को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार विकास योजनाएँ बनाने में स्वतंत्रता दी गई है।
  • PM-RKVY के तहत कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।
  • परिवर्तन:
    • वित्तीय वर्ष 2017-18 में, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना – कृषि और संबद्ध क्षेत्र के कायाकल्प के लिए लाभकारी दृष्टिकोण (RKVY-RAFTAAR) में परिवर्तित कर दिया गया।
    • इस पहल का उद्देश्य कृषि उद्यमिता, नवाचारों और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना और फसल पूर्व और बाद के बुनियादी ढांचे पर केंद्रित रहना था।
  • वर्तमान स्थिति:
    • अब, RKVY-RAFTAAR को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM- RKVY) के रूप में पुनः स्थापित किया गया है।
  • PM-RKVY के उद्देश्य
    • टिकाऊ कृषि को प्रोत्साहित करना।
    • मृदा स्वास्थ्य, वर्षा आधारित कृषि, कृषि वानिकी, कृषि यंत्रीकरण, फसल अवशेष प्रबंधन और कृषि स्टार्टअप के लिए समर्थन देना।
  • PM-RKVY में शामिल योजनाएं:
    • मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन
    • वर्षा आधारित क्षेत्र विकास
    • कृषि वानिकी
    • परम्परागत कृषि विकास योजना
    • कृषि यंत्रीकरण (फसल अवशेष प्रबंधन सहित)
    • प्रति बूंद अधिक फसल
    • फसल विविधीकरण कार्यक्रम
    • आरकेवीवाई डीपीआर घटक
    • कृषि स्टार्टअप के लिए त्वरक निधि

कृष्णोन्नति योजना (KY) के बारे में

  • भारत सरकार ने 2005 में 10वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान कृष्णोन्नति योजना शुरू की थी।
  • योजना कृषि क्षेत्र को समग्र दृष्टिकोण से विकसित करने पर जोर देती है।
  • कृषि विकास के लिए वैज्ञानिक विधियों और नवाचारों को अपनाने की दिशा में काम करती है।
  • किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बेहतर उपज और उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करती है।
  • वर्तमान स्थिति:
    • यह योजना वर्तमान में केंद्र सरकार की 12 योजनाओं/मिशनों और कृषि क्षेत्र से संबंधित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की एक छत्र योजना है।
  • उद्देश्य:
    • खाद्य सुरक्षा और कृषि में आत्मनिर्भरता को बढ़ाना।
    • इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का समग्र और वैज्ञानिक विकास करना है।
    • कृष्णोन्नति योजना का उद्देश्य उत्पादन, उत्पादकता, और उपज पर बेहतर रिटर्न बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि करना है।

योजनाओं को विलय करने का कारण

  • योजनाओं के बीच दोहराव से बचना और सामंजस्य सुनिश्चित करना।
  • पोषण सुरक्षा, जलवायु लचीलापन, मूल्य श्रृंखला विकास और निजी क्षेत्र की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करना।
  • राज्य सरकारों को व्यापक रणनीतिक कृषि विकास योजनाएँ बनाने में सक्षम बनाना।
  • विभिन्न योजनाओं के लिए वार्षिक कार्य योजना (एएपी) को अनुमोदित करने के बजाय एकीकृत तरीके से अनुमोदित करना।

ये भी पढ़ें: पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ समारोह और नई योजनाओं का शुभारंभ

ये भी पढ़ें: P&K Fertilizer Subsidy 2024: P&K उर्वरक सब्सिडी 2024 को कैबिनेट की मंजूरी

ये भी पढ़ें: Bio-RIDE Scheme: केंद्र सरकार ने बायो-राइड योजना को मंजूरी दी

Recent Posts

This website uses cookies.

Read More