फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार 2024: जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को मिला

फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार 2024

[Source: AIR News]

संक्षेप नोट्स परीक्षा के दृष्टि से

फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार 2024

परिचय 

  • विजेता:
    • जॉन जे. हॉपफील्ड
    • जेफ्री ई. हिंटन
  • पुरस्कार की घोषणा: 7 अक्टूबर 2024
  • संस्थान: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा, स्टॉकहोम, स्वीडन
  • उद्देश्य: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विकास में अग्रणी कार्य
  • पिछले पुरस्कार विजेता
    • 2023 का फिजिक्स नोबेल पुरस्कार: पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज, एनी हुलियर

पुरस्कार का कारण

  • आविष्कार:
    • आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के माध्यम से मशीन लर्निंग को सक्षम करने वाली मूलभूत खोजें और आविष्कार।
    • आधार: आर्टिफिशियल न्यूरॉन्स पर आधारित
  • उपयोग:
    • भौतिकी के उपकरणों का उपयोग करके आधुनिक समय की शक्तिशाली मशीन लर्निंग की नींव रखने वाली विधियों का विकास।
  • संयुक्त रूप से सम्मान:
    • ‘आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के साथ मशीन लर्निंग को संभव बनाने वाले फाउंडेशनल डिस्कवरीज और इन्वेंशन्स’

विजेताओं की विशेष उपलब्धियां

  • जॉन हॉपफ़ील्ड:
    • एक सहयोगी मेमोरी बनाई, जो डेटा में छवियों और अन्य पैटर्न को संग्रहीत और पुनर्निर्माण करने में सक्षम है।
  • जेफ्री हिंटन:
    • एक ऐसी विधि का आविष्कार किया जो स्वायत्तता से डेटा में गुणों की पहचान करती है और छवियों में विशिष्ट तत्वों को पहचानने जैसे कार्य करती है।
    • उपाधि: कृत्रिम बुद्धिमत्ता के गॉडफादर

मशीन लर्निंग की परिभाषा

  • कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा
  • डेटा और एल्गोरिदम का उपयोग कर, मनुष्यों के तरीके की नकल करके सटीकता में सुधार करना।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की परिभाषा

  • एक तकनीक जो कंप्यूटर और मशीनों को मानव से सीखने, समझने, समस्या सुलझाने, निर्णय लेने, रचनात्मकता और स्वायत्तता का अनुकरण करने में सक्षम बनाती है।

भारतीय/भारतीय मूल के वैज्ञानिक भौतिकी में नोबेल पुरस्कार जीतें

  • सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन (सी.वी. रमन):
    • पहले भारतीय, 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार जीते।
  • सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर:
    • भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक, 1983 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार

  • पहला पुरस्कार:
    • 1901 में प्राप्तकर्ता: विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन (जर्मनी)
    • खोज: विद्युत चुम्बकीय किरणें (एक्स-रे)
    • महत्व: निदान चिकित्सा में क्रांति लाने वाली खोज।
  • जॉन बार्डीन:
    • एकमात्र व्यक्ति, जिन्हें 1956 और 1972 में दो बार भौतिकी में नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 2023 के पुरस्कार विजेता:
    • पियरे एगोस्टिनी (फ्रांस)
    • फेरेंक क्रॉस्ज़ (हंगेरियन-ऑस्ट्रियाई)
    • ऐनी एल’हुइलियर (फ्रांस)

नोबेल पुरस्कार के बारे में

  • स्थापना:
    • अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत के अनुसार।
    • अल्फ्रेड नोबेल की याद में स्थापित।
    • वसीयत में “मानव जाति” को सबसे बड़ा लाभ देने वाले व्यक्तियों या संस्थानों को पुरस्कार देने का प्रावधान।
    • पहला पुरस्कार 1901 में प्रदान किया गया।
  • श्रेणियाँ:
    1. भौतिकी: महत्वपूर्ण खोज और आविष्कार।
    2. रसायन विज्ञान: प्रमुख योगदान।
    3. चिकित्सा या शरीर विज्ञान: चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता।
    4. साहित्य: उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान।
    5. शांति: मानवतावाद और शांति को बढ़ावा।
    6. अर्थशास्त्र: 1968 में जोड़ा गया, स्वीडिश केंद्रीय बैंक द्वारा प्रायोजित।
  • पुरस्कार समारोह:
    • तिथि: 10 दिसंबर (अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि)।
    • पुरस्कार:
      • स्वर्ण पदक, डिप्लोमा, नकद पुरस्कार।
      • 2023 से नकद पुरस्कार: 10 मिलियन स्वीडिश क्रूना।
  • नियम:
    • पुरस्कार: अधिकतम तीन लोगों या संगठनों में साझा किया जा सकता है।
    • मरणोपरांत पुरस्कार: दिए नहीं जाते, परंतु मरणोपरांत मृत्यु के बाद भी यदि चयन हुआ हो, तो प्रदान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार 2024

ये भी पढ़ें: IIFA Awards 2024: शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

ये भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

Recent Posts

This website uses cookies.

Read More