प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PMJUGA)

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PMJUGA)

[Source: PIB NEWS]

संक्षेप नोट्स परीक्षा के दृष्टि से

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान अभियान (PMJUGA)

परिचय

  • तिथि: 18 सितंबर 2024
  • स्वीकृति/मंजूरी: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • उद्देश्य: आदिवासी बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना

प्रस्तावना

  • स्रोत: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 2024-25 केंद्रीय बजट भाषण में प्रस्तावित

अभियान का कवरेज(Coverage of Campaign)

  • राज्य/केंद्र शासित प्रदेश: 30
  • जिले: 549
  • ब्लॉक: 2,740

लाभार्थी (Beneficiaries)

  • गांव: 63,000
  • लोग: 5 करोड़ से अधिक आदिवासी
  • आदिवासी जनसंख्या (2011 जनगणना के मुताबिक)
    • संख्या: 10.45 करोड़

PMJUGA की लक्ष्य

  • लक्ष्य की संख्या: 4
  • समय सीमा: 5 वर्ष
  • मंत्रालय: 17 केंद्रीय मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित
  • विकास कार्यक्रम: 25 विकास योजना कार्यक्रम को शामिल
  • सक्षम बुनियादी ढांचे के विकास के तहत
    • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): 20 लाख पक्के मकान बनाए जाएंगे
    • पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना: बिजली कनेक्शन प्रदान किया जायेगा
    • जल जीवन मिशन: पाइप से पेयजल पहुँचाया जायेगा
    • आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना(PMJAY): आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: 25 लाख LPG कनेक्शन प्रदान किया जायेगा
    • भारत नेट योजना: 5000 गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन जोड़ा जाएगा
    • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: 25,000 किमी बारहमासी सड़क बनाई जाएंगी

PMJUGA की आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य

  • आर्थिक सशक्तिकरण के तहत
    • स्किल इंडिया मिशन: 10वीं/12वीं के बाद कौशल विकास किया जायेगा
    • जनजातीय विपणन केंद्र: उत्पाद विपणन सहायता प्रदान की जाएगी
    • स्वदेश दर्शन योजना: 1000 होमस्टे, 5 लाख तक सहायता (नया निर्माण), 3 लाख (नवीकरण) रुपये दिये जाएंगे
    • वन अधिकार: 22 लाख वन अधिकार धारकों की मान्यता, स्थायी आजीविका
  • अच्छी शिक्षा तक पहुंच
    • समग्र शिक्षा अभियान: 1000 आदिवासी छात्रावास का निर्माण किया जायेगा
  • स्वस्थ रहन-सहन
    • शिशु मृत्यु दर (IMR) और मातृ मृत्यु दर (MMR) सुधार: राष्ट्रीय स्तर तक लाने के उपाय
    • दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं
      • मोबाइल चिकित्सा इकाइयों द्वारा यूनिवर्सल टीकाकरण योजना
      • स्वास्थ्य उप-केंद्र: मैदानी क्षेत्रों में 10 किमी, पहाड़ी क्षेत्रों में 5 किमी से अधिक

ये भी पढ़ें: मिशन मौसम: केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी

ये भी पढ़ें: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना (Update)

Recent Posts

This website uses cookies.

Read More