The New Sites

Today current affairs in Hindi 28 November 2023

Today current affairs in Hindi 28 November 2023

“The True News” Team के द्वारा प्रकाशित Daily current affairs in Hindi, Today current affairs Hindi, Today current affairs for upsc, State PSC, SSC, Banking, Railways in Hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयुक्त है। इसके अलावे दिन भर के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स हमारे साइट पर जाके पढ़ सकते है।

दुनिया का सर्वोच्च आइसबर्ग खिसका

दुनिया का सर्वोच्च आइसबर्ग खिसका
दुनिया का सर्वोच्च आइसबर्ग खिसका
  • 24 नवंबर को ब्रिटिश अंटार्किटक सर्वेक्षण (BAS) ने रिपोर्ट दी है। यह रिपोर्ट बताती है कि A23a, दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग, दक्षिण महासागर की ओर बह रहा है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, आइसबर्ग समुद्री लहरों और हवा की मदद से आगे बढ़ रहा है, अंटार्कटिक पेनिनसुला के उत्तरी सिरे से आगे बढ़ रहा है।
  • A23a आइसबर्ग का वजन करीब एक ट्रिलियन मीट्रिक टन है, और इसका क्षेत्रफल लगभग चार हजार स्क्वायर किलोमीटर है।
  • यह आइसबर्ग न्यूयार्क से लगभग तीन गुना बड़ा है और ग्रेटर लंदन से दोगुना बड़ा है।
  • 1986 में, यह अंटार्कटिक फिल्चनर आइस शेल्फ से अलग हो गया।
  • BAS 1962 में स्थापित राष्ट्रीय ध्रुवीय अनुसंधान संस्थान है।
  • BAS पृथ्वी के जमे हुए क्षेत्रों और पोलर रीजन के रहस्यों को खोजने का प्रयास करता है।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली में संपन्न

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली में संपन्न
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली में संपन्न
  • 42वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, नई दिल्ली, प्रगति मैदान में समाप्त हुआ।
  • 14 दिवसीय मेले में 10 लाख से अधिक देशी-विदेशी आगंतुक और व्यापारी भाग लिए।
  • मेला का थीम: वसुधैव कुटुम्बकम,
  • बिहार और केरल साझेदार राज्य थे।
  • दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, और उत्तर-प्रदेश फोक्स राज्य के रूप में शामिल।
  • उत्पादों पर भारी छूट के कारण लोगों ने जमकर खरीदारी की।
  • विदेशी स्टॉलों पर सबसे ज्यादा रुचि
  • खादी इंडिया, सरस आजीविका मेला, जी आई मंडप, और तुर्की की रंगीन लैंप्स आकर्षक
  • बिहार और केरल के हस्तकरघा उत्पादों को लोगों ने पसंद किया
  • 17 हॉलों में भारत और विदेश के मंत्रालयों और संगठनों के मंडपों को सजाया गया
  • मेले में स्वास्थ्य मंत्रालय के पवैलियन में मुफ्त स्वास्थ्य जांच और खनन पवैलियन में वर्चुअल रियलिटी अनुभव
  • ओमान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, और मिस्र सहित 13 देशों के अनूठे उत्पादों का प्रदर्शन
  • प्रगति मैदान: यही जगह जहां जी 20 का सफल मेजबानी हुआ था, और वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा दुनियाभर तक पहुंची थी।
  • भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर 1980 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया गया था।
  • यह मेला 14 नवंबर से 27 नवंबर के बीच चलता है।

Dr. Ambedkar की प्रतिमा का उद्घाटन

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन
डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन
  • 26 नवंबर को संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया।
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस अवसर पर उपस्थित थे।
  • सुप्रीम कोर्ट परिसर में 7 फीट ऊंची डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति है।
  • भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा है।
  • डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान को सिर्फ दो वर्ष 11 महीने 18 दिन में बनाया था।
  • 26 नवंबर 1949 को, 26 जनवरी 1850 को भारत का संविधान संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था।
  • 2015 से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन पहले कानून दिवस था।

कॉप-28: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर से यूएई का दौरा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर से यूएई का दौरा करेंगे, विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए।
  • संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन – यूएनएफसीसीसी के अंतर्गत कॉप-28, 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक दुबई में आयोजित हो रहा है।
  • यूएनएफसीसीसी के देशों का सम्मेलन, जलवायु परिवर्तन की साझा चुनौती से निपटने का अवसर प्रदान करता है।
  • COP-26 के दौरान, प्रधानमंत्री ने “पंचामृत” नामक पांच विशिष्ट लक्ष्यों की घोषणा की और मिशन लाइफस्टाइल (LiFE) की भी घोषणा की।
  • दुबई यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
  • शिखर सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में दुनिया के सबसे कमजोर देशों की सहायता के लिए अधिक धन जुटाना है।

खेलो इंडिया पैरा गेम्स का जर्सी-लोगो लॉन्च

  • 26 नवंबर को दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023’ के लोगो और जर्सी का उद्घाटन किया।
  • 10 दिसंबर से 17 दिसंबर तक नई दिल्ली में इस खेल का आयोजन किया जाएगा।
  • 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 1350 से अधिक पैरा एथलीट इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में सात खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।
  • इसमें एथलेटिक्स, निशानेबाजी, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं।
  • गेम्स को तुगलकाबाद शूटिंग रेंज, JLN स्टेडियम और IG स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
  • खेलो इंडिया गेम्स 2018 से अब तक 11 बार हुए हैं।
  • इनमें पांच खेलो भारत युथ गेम्स, तीन खेलो भारत यूनिवर्सिटी गेम्स और तीन खेलो भारत विंटर गेम्स शामिल हैं।

क्रिस्टोफर लक्सन ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

  • न्यूजीलैंड में श्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • शपथ ग्रहण समारोह में गवर्नर-जनरल सिंडी कीरो ने अध्यक्षता की।
  • पिछले महीने हुए चुनाव के बाद श्री लक्सन की पार्टी ने दो छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन बनाया है।
  • गठबंधन के समझौते के तहत श्री लक्सन ने सार्वजनिक सेवाओं में 6.5 प्रतिशत की कटौती, कर कटौती, और सरकारी अधिकारियों में कमी का वायदा किया है।
  • शपथ ग्रहण के बाद श्री लक्सन ने अर्थव्यवस्था सुधारने को अपनी प्राथमिकता घोषित की।
  • उन्होंने कहा कि वे अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक करेंगे और 100 की योजना को शीघ्र ही अंतिम रूप देंगे।

1 दिसंबर से, भारतीय नागरिकों को मलेशिया में वीजा मुक्त प्रवेश मिलेगा

  • 1 दिसंबर से, भारतीय नागरिकों को मलेशिया में वीजा मुक्त प्रवेश मिलेगा
  • अब भारतीय नागरिकों को बिना वीजा के 30 दिनों तक मलेशिया में रहने की अनुमति है।
  • मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि चीन के लोगों को भी वीजा मुक्त प्रवेश मिलेगा।
  • 30 दिनों तक भारतीय और चीनी नागरिक मलेशिया में वीजा-मुक्त रह सकते हैं।
  • घोषणा का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और मलेशिया की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना था।
  • पिछले महीने प्रधानमंत्री ने पर्यटकों और निवेशकों को मलेशिया आने के लिए वीजा सुविधाओं में सुधार की घोषणा की है।
  • भारत से आने वाले पर्यटकों को श्रीलंका और थाइलैंड ने पहले ही बिना वीजा की अनुमति दी है।
  • भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 28 देशों में जा सकते हैं।

2023 में आयरिश लेखक पॉल लिंच ने बुकर पुरस्कार जीता

  • आयरिश लेखक पॉल लिंच को 2023 का बुकर पुरस्कार मिला।
  • पॉल लिंच ने अपने उपन्यास ‘पैगंबर सॉन्ग’ के लिए यह पुरस्कार जीता।
  • उपन्यास में आयरलैंड की अधिनायकवादी चपेट में विवेचना की गई।
  • उनकी जीत से पहले भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू का उपन्यास ‘वेस्टर्न लेन’ भी उम्मीदवार था।
  • पॉल लिंच ने अपने लेखन में यथार्थवाद और अधिनायकवाद के साथ गहन जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया है।
  • प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि वह बुकर पुरस्कार जीतने वाले पांचवें आयरिश लेखक हैं।

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व

  • 26 नवंबर को, मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्थित रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के बारे में केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
  • यह नौरादेही सेंचुरी को मिलाकर राज्य का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बन गया है।
  • रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में सफारी करने के लिए 90 से अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं।
  • दोनों सेंचुरी के मिलने से स्थानीय लोगों और वन समितियों को रोजगार मिलेगा।
  • यहां 28 बाघ दोनों सेंचुरी कोर क्षेत्र से आते हैं।
  • 2339 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र इस क्षेत्र में अकेला टाइगर रिजर्व है।
  • इसका कोर क्षेत्र 1414 वर्ग किमी है, जबकि बफर क्षेत्र 925 वर्ग किमी है।
  • 20 अक्टूबर को एक नोटिफिकेशन जारी करने के बाद यह अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर आ गया है।

(Source: AIR News, PIB News, DD News, BBC News, Bhaskar News)

Read more…..

27 नवंबर 2023 का Daily current affairs in Hindi.

 

स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर