1 अक्टूबर 2023 का short current affairs in Hindi.

1 अक्टूबर 2023 का current affairs in Hindi

1 अक्टूबर 2023 का short current affairs in Hindi:The True News के द्वारा प्रकाशित करंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयुक्त है।

मालदीव में विपक्षी पीपीएम पीएनसी गठबंधन के डाक्‍टर मोहम्मद मुइज़्ज़ु ने राष्‍ट्रपति चुनाव जीत लिया।


डाक्टर मोहम्मद मुइज़्ज़ु
  • मालदीव में, विपक्षी पीपीएम पीएनसी गठबंधन के डाक्टर मोहम्मद मुइज़्ज़ु ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।
  • तात्कालिक परिणामों के अनुसार, डा0 मुइज़्ज़ु को 53 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए हैं।
  • मालदीव के कानून के अनुसार, उम्मीदवार को विजयी होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत मत प्राप्त होना आवश्यक है।
  • कल स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 570 मत केन्द्रों पर मतदान हुआ।
  • दूसरे चरण में 86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो पहले चरण में 78 प्रतिशत था।

केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड के वर्तमान अध्‍यक्ष नितिन गुप्‍ता का कार्यकाल 30 जून 2024 तक बढा.


CBDT के वर्तमान अध्यक्ष नितिन गुप्ता का कार्यकाल 30 जून 2024 तक बढा
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सी.बी.डी.टी के वर्तमान अध्यक्ष नितिन गुप्ता का कार्यकाल 30 जून 2024 तक बढ़ा गया है।
  • केंद्र सरकार ने इस संबंध में आज एक अधिसूचना जारी की है।
  • श्री गुप्ता को आज यानि 30 सितम्बर 2023 को सेवानिवृत होना था, लेकिन सेवा अवधि को नौ महीने के लिए अनुबंध के आधार पर बढ़ा दिया गया है।
  • श्री नितिन गुप्ता 1986 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।
  • उन्हें जून 2022 में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

भारत का सौर मिशन आदित्य एल-1 लैग्रेंज बिंदु एल-1 की ओर अग्रसर


सौर मिशन आदित्य एल-1
  • भारत का सौर मिशन आदित्य एल-1 पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बच गया है और लैग्रेंज बिंदु एल-1 की ओर अग्रसर हो रहा है, जो पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर है।
  • इसरो ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर बताया है कि अंतरिक्ष यान 110 दिनों के बाद ग्राउंड स्टेशन से एल-1 के आसपास की कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
  • आदित्य एल1 प्रभामंडल कक्षा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली भारतीय अंतरिक्ष आधारित वेधशाला है।
  • 2 सितंबर को भेजा गया यह अंतरिक्ष यान सूर्य के फोटोस्फेयर, क्रोमोस्फेयर और कोरोना का अध्ययन करेगा।
  • इसमें सात पेलोड स्वदेशी रूप से विकसित किए गए हैं, जिनमें से पांच इसरो द्वारा और दो भारत में शैक्षणिक संस्थानों द्वारा विकसित किए गए हैं।

(Source: AIR News)

Read more important current affairs

प्रधानमंत्री के आह्वान पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान

ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी, कैसिनो, जुए, घुडदौड और लॉटरी पर 28 प्रतिशत माल और सेवा कर-जी.एस.टी लगेगा.

सेना प्रशिक्षण कमान का 33वां स्थापना दिवस

Recent Posts

This website uses cookies.

Read More