The New Sites

रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन

[Source: BBC News]

संक्षेप नोट्स परीक्षा के दृष्टि से

रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन

परिचय

  • निधन: 9 अक्टूबर 2024, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में, 86 वर्ष की आयु में।
  • स्थिति: 7 अक्टूबर 2024 को अस्पताल में भर्ती, खुद पोस्ट करके स्वास्थ्य को ठीक बताया।
  • कारण: उम्र से संबंधित चिकित्सीय जटिलताएँ।
  • शोक: महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक दिन का शोक घोषित।
  • अंतिम संस्कार: 10 अक्टूबर 2024, पारसी परंपरा के अनुसार, राजकीय प्रोटोकॉल के साथ।
    • उपस्थिति: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल।

रतन टाटा के जीवन के प्रमुख तथ्य

  • जन्म: 28 दिसंबर 1937, नवल और सूनू टाटा के घर।
    • जमशेदजी टाटा के परपोते, पारसी परिवार।
    • माता-पिता का बचपन में तलाक, दादी ने पालन-पोषण किया।
  • शिक्षा: मुंबई में स्कूलिंग, कॉर्नेल विश्वविद्यालय (संयुक्त राज्य अमेरिका) से वास्तुकला और संरचनात्मक इंजीनियरिंग की पढ़ाई।
  • फैमिली बिजनेस: 1962 में जॉइन किया, टाटा स्टील से शुरुआत।
  • टाटा समूह: 1962 में भारत लौटे और टाटा इंडस्ट्रीज में टाटा स्टील से सहायक के रूप में शुरुआत।

टाटा समूह को एक बहुराष्ट्रीय कंपनी बनाने में रतन टाटा का योगदान

  • टाटा समूह की स्थापना: जमशेदजी टाटा द्वारा महाराष्ट्र में कपास मिल से शुरुआत।
  • व्यापार क्षेत्र: स्टील, सीमेंट, कपड़ा, पनबिजली, कृषि उपकरण, ट्रक, लोकोमोटिव, सॉफ्टवेयर, आतिथ्य आदि।
  • टाटा संस: टाटा समूह की कंपनियों को नियंत्रित करने वाली कंपनी।

रतन टाटा का नेतृत्व

  • नियुक्ति: 1991 में जे.आर.डी. टाटा की मृत्यु के बाद रतन टाटा को टाटा संस का अध्यक्ष बनाया गया।
  • चेयरमैन: 1991 में जे.आर.डी. टाटा से टाटा ग्रुप की कमान मिली।
    • 2012 में 75 वर्ष की उम्र में एग्जीक्यूटिव पद छोड़ा।
    • 21 वर्षों में टाटा ग्रुप का मुनाफा 50 गुना बढ़ा।
    • प्रमुख योगदान: जगुआर-लैंडरोवर और टेटली ब्रांड्स।
  • नई आर्थिक नीति (1991): निजी क्षेत्र को बढ़ावा और भारतीय अर्थव्यवस्था का वैश्वीकरण।

अधिग्रहण और वैश्विक विस्तार

  • टेटली टी (2000): लंदन स्थित अधिग्रहण।
  • कोरस ग्रुप (2007): एंग्लो-डच स्टील निर्माता का अधिग्रहण।
  • जगुआर और लैंड रोवर (2008): अमेरिकी फोर्ड मोटर कंपनी से अधिग्रहण।

महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स/ घटनाएँ

  • एयर इंडिया: 2021 में 18,000 करोड़ की डील में कर्ज में फंसी एयर इंडिया खरीदी।
  • टाटा नैनो: दुनिया की सबसे सस्ती कार, 1 लाख रुपये में लॉन्च।

सेवानिवृत्ति

  • 2012: रतन टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन का पद छोड़ा और मानद चेयरमैन बने।

उत्तराधिकार

  • 2012 में चेयरमैन पद छोड़कर साइरस मिस्त्री को उत्तराधिकारी नियुक्त किया।
    • मिस्त्री के साथ विवाद, 2016 में बोर्ड से मिस्त्री को हटाया गया।
    • फरवरी 2017 तक रतन टाटा ने फिर से चेयरमैन पद संभाला।

 रतन टाटा के पुरस्कार और सम्मान

भारतीय पुरस्कार

  • पद्म विभूषण: 2008 (भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान)
  • पद्म भूषण: 2000 (भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान)
  • उद्योग रत्न: 2023 (महाराष्ट्र सरकार)
  • असम बैभव: 2021 (असम सरकार)

विदेशी पुरस्कार

  • मानद नाइट ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर: 2009 (यूनाइटेड किंगडम)
  • कमांडर ऑफ़ लीजन ऑफ़ ऑनर: 2016 (फ्रांस सरकार)
  • ग्रैंड कॉर्डन ऑफ़ ऑर्डर ऑफ़ राइजिंग सन: 2012 (जापान सरकार)
  • ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया के मानद अधिकारी: 2023 (ऑस्ट्रेलियाई सरकार)
  • ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड ऑफिसर: 2009 (इटली)
  • उरुग्वे की ओरिएंटल गणराज्य का पदक: 2004 (उरुग्वे सरकार)

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने ऑयल इंडिया लिमिटेड के चार CBG प्लांट्स का शुभारंभ किया

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – तिलहन योजना (NMEO-Oilseeds Scheme): भारत को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने की पहल

ये भी पढ़ें: Classical Language: 5 नई भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिली

स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
Stay informed with the latest israel news update for october 11, 2024.