The New Sites

Today current affairs in Hindi 13 January 2024

Today current affairs in Hindi 13 January 2024

“TheNewSites” Team के द्वारा प्रकाशित Daily current affairs in Hindi, Today current affairs Hindi 2024, Current affairs for upsc, State PSC, SSC, Banking, Railways in Hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयुक्त है। इसके अलावे दिन भर के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स हमारे साइट पर जाके पढ़ सकते है।

नागपुर में दिव्य कला मेला 2024 का उद्घाटन

  • दिव्य कला मेला 2024 का उद्घाटन नागपुर में 12 से 21 जनवरी 2024 तक रेशमीबाग, ग्राउंड-3 में हुआ।
  • दिव्य कला मेला भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से एनडीएफडीसी के सहयोग से किया जा रहा है।
  • दिव्य कला मेला 2024  की उद्देश्य:दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों के उत्पादों और शिल्पकौशल का प्रदर्शन करके उन्हें सशक्त बनाना।
  • उद्घाटन में महाराष्ट्र के दिव्यांग कल्याण राज्य स्तरीय समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कडू, विधायक सूरज सिंह ठाकुर, और अन्य प्रमुख व्यक्तियाँ शामिल थीं।
  • आयोजन में देशभर से लगभग 100 दिव्यांग कारीगर/कलाकार अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे, जो घर सजावट, कपड़े, खिलौने, आभूषण, और अन्य श्रेणियों में होंगे।
  • यह आयोजन विभिन्न राज्यों के जीवंत उत्पादों का संयोजन प्रदर्शित करेगा और ‘वोकल फॉर लोकल’ के अवसर के साथ दिव्यांग शिल्पकारों के उत्पादों को प्रस्तुत करेगा।
  • ‘दिव्य कला मेला’ 10 दिनों तक सुबह 11.00 बजे से रात 9.00 बजे तक खुला रहेगा और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ दिव्यांग कलाकारों का प्रदर्शन होगा।
  • यह मेला भारत में विभिन्न शहरों में आयोजित हो रहे हैं, जैसे कि दिल्ली, मुंबई, भोपाल, गुवाहाटी, इंदौर, जयपुर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, और सूरत।
  • दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इस आयोजन का योजना बड़ा कदम है, जो उन्हें अपने कौशल और उत्पादों का प्रदर्शन करने का एक बड़ा मंच प्रदान करता है।

चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (CAS) ने आइंस्टीन प्रोब सैटेलाइट को लॉन्च किया

  • 09 जनवरी को चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (CAS) ने आइंस्टीन प्रोब सैटेलाइट को लॉन्च किया, जो एक्स-रे स्काई को देख सकता है।
  • चीन के जिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से झेंग 2C रॉकेट पर इसका लॉन्च हुआ है।
  • Instone Probe का वजन लगभग 1.45 टन है।
  • आइंस्टीन प्रोब स्काई का अध्ययन करेगी और ब्लैक होल और न्यूट्रॉन स्टार्स जैसे रहस्यमय वस्तुओं से एक्स-रे प्रकाश के बर्स्ट की खोज करेगी।
  • इसमें फॉलो-अप एक्स-रे टेलीस्कोप (FXT) और दो इसंट्रूमेंट वाइड-फील्ड एक्स-रे टेलीस्कोप (WXT) लगे हुए हैं।
  • वैज्ञानिक भी WXT टेलीस्कॉप के जरिए पूरे आसमान के बारहवें हिस्से की निगरानी कर सकते हैं।
  • यह इंस्ट्रूमेंट्स एक साथ सेंसिटिव इमेज और आसमान की डिटेल कैप्चर करते हैं।
  • आइंस्टीन प्रोब का लक्ष्य है सुपरनोवा विस्फोटों से निकलने वाली पहली रोशनी को पकड़ना और ग्रेविटेशनल वेव घटनाओं से जुड़े संकेतों को खोजना।

भारत-जापान तटरक्षक संयुक्त अभ्यास चेन्‍नई में संपन्न हुआ

  • भारतीय तटरक्षक और जापान के तटरक्षकों का संयुक्त अभ्यास चेन्नई में आयोजित हुआ।
  • अभ्यास की शुरुआत 8 जनवरी को हुई थी और पांच दिनों तक चला।
  • तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के कमांडर, महानिरीक्षक डॉनी माइकल ने इस अभ्यास का निरीक्षण किया।
  • दोनों देशों के तटरक्षकों के बीच प्रशिक्षण, पेशेवर आदान-प्रदान और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए वर्ष 2006 से संयुक्त अभ्यास आयोजित हो रहे हैं।
  • अभ्यास में समुद्र के भीतर रासायनिक प्रदूषण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया गया।
  • मादक पदार्थों की तस्करी पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने श्री रामलला दर्शन योजना का ऐलान किया

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 जनवरी को कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में दर्शन करने के लिए ‘श्री रामलला दर्शन यात्रा’ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी से इस यात्रा को शुरू किया जाएगा।
  • सीएम अरुण साय ने बताया कि सरकार ने इस योजना को लेकर सभी जिले के कलेक्टरों की निगरानी में एक समिति बनाने का आदेश दिया है।
  • इस योजना से सरकार अयोध्या जाने वाले लोगों को फ्री में यात्रा कराएगी।
  • हर साल 20 हजार लोगों को यात्रा कराने का लक्ष्य सरकार ने रखा है।
  • इस यात्रा को करने वाले लोगों की उम्र 18 से 75 वर्ष तय की गई है।
  • इसके अलावा, इस योजना में पहली प्राथमिकता 55 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दी जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग पूरी तरह से बजट बनाकर IRCTC के माध्यम से तीर्थयात्रियों को यात्रा कराएगा।
  • 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में की जाएगी।

हरियाणा में ‘मिशन 60 हजार’ की घोषणा

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘मिशन 60 हजार’ का ऐलान किया।
  • इस मिशन के अंतर्गत साठ हजार युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • योजना से वह युवक लाभान्वित होंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है।
  • ‘मिशन 60 हजार’ के तहत, कुछ महीनों में 60 हजार ग्रुप-सी और डी के पदों की भर्तियाँ होंगी।
  • घोषणा को मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द जयंती के दिन कुरूक्षेत्र में की।
  • उन्होंने स्वामी विवेकानन्द को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी महासम्मेलन में यह घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज के युवा पीढ़ी को गौरव और गरिमा में बढ़ावा देने में जुटे हैं।

मुंबई में देश का सबसे लंबा सी-ब्रिज अटल सेतु का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी को मुंबई में देश का सबसे लंबा सी-ब्रिज अटल सेतु का उद्घाटन किया।
  • यह ब्रिज नवी मुंबई से मुंबई को जोड़ेगा। इससे दो घंटे की यात्रा 20 मिनट में पूरी होगी।
  • अटल सेतु का कुल खर्च 17843 करोड़ रुपये है।
  • इस पुल का आधारशिला दिसंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था।
  • सिक्स लेन ब्रिज को मुंबई ट्रांस हार्बर सीलिंक (MTHL) भी कहते हैं, जो 21.8 किलोमीटर लंबा है।
  • इस पुल का 5.5 किलोमीटर जमीन पर और 16.5 किलोमीटर समुद्र पर है।
  • पुल को बनाने में 5.04 लाख मीट्रिक टन सीमेंट और 1.78 लाख मीट्रिक टन स्टील का उपयोग हुआ।
  • 400 सीसीटीवी कैमरे ब्रिज पर लगाए गए हैं।
  • पक्षियों और समुद्री जीवों को सुरक्षित रखने के लिए ब्रिज पर आधुनिक प्रकाश और साउंड बैरियर लगाया गया है।
  • ब्रिज पर मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया, ऑटो और ट्रैक्टर नहीं चलेंगे।
  • फोर-व्हीलर, मिनी बस और टू-एक्सेल व्हीकल की 100 km/h की अधिकतम स्पीड है।
  • पुल पर एक तरफ 250 रुपये प्रति कार का टोल है, दोनों तरफ का 375 रुपये प्रति कार का टोल है, और मासिक पास टोल 50 गुना होगा।
  • पुल के आसपास संवेदनशील क्षेत्र हैं, जैसे भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), ONGC और JNPT।
  • देखते हुए पुल के 8.5 किमी तक नॉइज बैरियर और 6 किमी तक साइड बैरिकेडिंग की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया।

  • 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया। 12 से 16 जनवरी तक इस फेस्टिवल में कई कार्यक्रम होंगे।
  • इस बार इसकी थीम – मेरा भारत, विकसित भारत @ 2047- युवाओं द्वारा युवाओं के लिए
  • 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 8 हजार लोग और कई टीमें इस फेस्टिवल में भाग लेंगे।
  • इस अवधि में प्रधानमंत्री मोदी ने नवी मुंबई में 12,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • उन्होंने मरीन ड्राइव को ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट से जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला रखी।
  • 2 किलोमीटर लंबी सुरंग को 8700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
  • यह ऑरेंज गेट और मरीन ड्राइव के बीच की यात्रा का समय कम करेगा।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्या क्षेत्रीय थोक पेयजल परियोजना का पहला चरण शुरू किया।
  • इस परियोजना का मूल्य 1975 करोड़ रुपये था।
  • इससे महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में लगभग 14 लाख लोगों को पानी मिलेगा।

(Source: AIR News, PIB News, DD News, BBC News, Bhaskar News)

Read more…..

12 जनवरी 2023 का Daily current affairs in Hindi.

FAQs:

  1. आइंस्टीन प्रोब सैटेलाइट क्या है?

    उत्तर: आइंस्टीन प्रोब सैटेलाइट चीनी एकेडमी ऑफ साइंसेज (CAS) द्वारा लॉन्च किया गया है, जो एक्स-रे स्काई को देख सकता है। इसका वजन लगभग 1.45 टन है।

  2. आइंस्टीन प्रोब सैटेलाइट में कौन-कौन से इंस्ट्रूमेंट्स लगे हुए हैं?

    उत्तर: आइंस्टीन प्रोब में फॉलो-अप एक्स-रे टेलीस्कोप (FXT) और दो इसंट्रूमेंट वाइड-फील्ड एक्स-रे टेलीस्कोप (WXT) हैं। WXT टेलीस्कॉप के माध्यम से वैज्ञानिक पूरे आसमान के बारहवें हिस्से की निगरानी कर सकते हैं।

  3. आइंस्टीन प्रोब सैटेलाइट का मुख्य उद्देश्य क्या है?

    उत्तर: इसका लक्ष्य है सुपरनोवा विस्फोटों से निकलने वाली पहली रोशनी को पकड़ना और ग्रेविटेशनल वेव घटनाओं से जुड़े संकेतों को खोजना।

  4. आइंस्टीन प्रोब सैटेलाइट कहाँ और कब लॉन्च हुआ?

    उत्तर: आइंस्टीन प्रोब सैटेलाइट का लॉन्च 09 जनवरी को चीन के जिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से झेंग 2C रॉकेट पर किया गया है।

  5. भारत-जापान तटरक्षक संयुक्त अभ्यास क्या है?

    उत्तर: भारतीय तटरक्षक और जापान के तटरक्षकों के संयुक्त अभ्यास ने चेन्नई में संपन्न हुआ है। इस अभ्यास का आयोजन 8 जनवरी को हुआ और पांच दिनों तक चला।

  6. भारत-जापान तटरक्षक संयुक्त अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्या था?

    उत्तर: भारत-जापान तटरक्षक संयुक्त अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच तटरक्षकों को प्रशिक्षण, पेशेवर आदान-प्रदान, और सांस्कृतिक गतिविधियाँ है।

  7. भारत-जापान तटरक्षक संयुक्त अभ्यास में कौन-कौन सी चीजें शामिल थीं?

    उत्तर: अभ्यास में समुद्र के भीतर रासायनिक प्रदूषण और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जोर दिया गया।

  8. श्री रामलला दर्शन योजना क्या है?

    उत्तर: छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 जनवरी को कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में दर्शन करने के लिए ‘श्री रामलला दर्शन यात्रा’ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।

  9. श्री रामलला दर्शन योजना को कब और कैसे शुरू किया जाएगा?

    उत्तर: छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी से इस यात्रा को शुरू करने का निर्णय लिया है।

  10. श्री रामलला दर्शन योजना में कौन-कौन सी उम्र वर्ग को यात्रा के लिए चयनित किया गया है?

    उत्तर: इस यात्रा को करने वाले लोगों की उम्र 18 से 75 वर्ष तक तय की गई है। सरकार ने हर साल 20 हजार लोगों को यात्रा कराने का लक्ष्य रखा है।

  11. ‘मिशन 60 हजार’ क्या है?

    उत्तर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘मिशन 60 हजार’ का ऐलान किया है। इस मिशन के अंतर्गत साठ हजार युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

  12. ‘मिशन 60 हजार’ योजना से कौन-कौन लाभान्वित होंगे?

    उत्तर: योजना से वह युवक लाभान्वित होंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है।

  13. ‘मिशन 60 हजार’ के तहत कौन-कौन सी भर्तियाँ होंगी?

    उत्तर: इस मिशन के तहत, कुछ महीनों में 60 हजार ग्रुप-सी और डी के पदों की भर्तियाँ होंगी।

  14. ‘मिशन 60 हजार’ घोषणा कहाँ की गई और कब?

    उत्तर: घोषणा को मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द जयंती के दिन कुरूक्षेत्र में की।

  15. ‘अटल सेतु’ क्या है और इसका उद्घाटन कब हुआ?

    उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी को मुंबई में देश का सबसे लंबा सी-ब्रिज ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन किया है।

  16. सी-ब्रिज ‘अटल सेतु’ कहाँ से कहाँ जुड़ता है और इससे कैसा लाभ होगा?

    उत्तर: यह ब्रिज नवी मुंबई से मुंबई को जोड़ेगा और इससे दो घंटे की यात्रा 20 मिनट में पूरी होगी।

  17. सी-ब्रिज ‘अटल सेतु’ का कुल खर्च क्या है और कब आधारशिला रखा गया था?

    उत्तर: ‘अटल सेतु’ का कुल खर्च 17843 करोड़ रुपये है और इसका आधारशिला दिसंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था।

  18. सी-ब्रिज ‘अटल सेतु’ की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी क्या है?

    उत्तर:
    सिक्स लेन ब्रिज को मुंबई ट्रांस हार्बर सीलिंक (MTHL) भी कहते हैं, जो 21.8 किलोमीटर लंबा है।
    ब्रिज का 5.5 किलोमीटर जमीन पर और 16.5 किलोमीटर समुद्र पर है।
    ब्रिज को बनाने में 5.04 लाख मीट्रिक टन सीमेंट और 1.78 लाख मीट्रिक टन स्टील का उपयोग हुआ।
    पुल पर 400 सीसीटीवी कैमरे हैं।
    पुल पर मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया, ऑटो, और ट्रैक्टर नहीं चलेंगे।
    फोर-व्हीलर, मिनी बस और टू-एक्सेल व्हीकल की 100 km/h की अधिकतम स्पीड है।
    पुल पर टोल के लिए विभिन्न वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।

  19. सी-ब्रिज ‘अटल सेतु’ के आसपास कौन-कौन से क्षेत्र हैं?

    उत्तर: ब्रिज के आसपास संवेदनशील क्षेत्र हैं, जैसे भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), ONGC, और JNPT।

  20. प्रधानमंत्री ने किस अवसर पर 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन किया?

    उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन किया।

  21. 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव की थीम क्या है और कितने समय तक यह आयोजित होगा?

    उत्तर: इस बार युवा उत्सव की थीम है – “मेरा भारत, विकसित भारत @ 2047 – युवाओं द्वारा युवाओं के लिए।” यह उत्सव 12 से 16 जनवरी तक चलेगा।

  22. 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में कितने लोग और कहाँ से भाग लेंगे?

    उत्तर: इस उत्सव में लगभग 8 हजार लोग और कई टीमें, जो 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से हैं, भाग लेंगे।

  23. प्रधानमंत्री ने नासिक में कौन-कौन सी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया?

    उत्तर: प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई में 12,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें से एक है 9.2 किलोमीटर लंबी सुरंग, जिसका नाम है “ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट से जुड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग”।

  24. सूर्या क्षेत्रीय थोक पेयजल परियोजना का पहला चरण क्या है और इसका मूल्य क्या है?

    उत्तर: प्रधानमंत्री ने “सूर्या क्षेत्रीय थोक पेयजल परियोजना” का पहला चरण शुरू किया है, जिसका मूल्य 1975 करोड़ रुपये है। इससे महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में लगभग 14 लाख लोगों को पानी मिलेगा।

स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर