The New Sites

भारत सरकार की टेक्निकल शब्दों वाली वेबसाइट लॉन्च

[Source: The Hindu]

संक्षेप नोट्स परीक्षा के दृष्टि से

भारत सरकार की टेक्निकल शब्दों वाली वेबसाइट लॉन्च

परिचय

  • वेबसाइट: shabd.education.gov.in
  • लॉन्च दिनांक: 10 सितंबर 2024
  • संस्थापक: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, कमीशन फॉर साइंटिफिक एंड टेक्निकल टर्मिनोलॉजी (CSTT)

मुख्य बिंदु

  • भाषाएं: 22 आधिकारिक भारतीय भाषाएं
  • उद्देश्य: भारतीय भाषाओं के लिए शब्दावलियों का केंद्रीय संग्रह
  • वर्तमान सामग्री:
    • शब्द: 30 लाख शब्दों के 450 शब्दकोश
    • ग्लॉसरीज: 22,00,000 शब्दों वाली 322 शब्दावलियां
  • लक्ष्य: 450 शब्दावलियां उपलब्ध कराना
  • क्षेत्र: चिकित्सा, इंजीनियरिंग और अन्य टेक्निकल शिक्षा
  • CSTT द्वारा प्रकाशन: पाठ्यपुस्तकें, मोनोग्राफ, त्रैमासिक पत्रिकाएं (विज्ञान गरिमा सिंधु, ज्ञान गरिमा सिंधु)
  • वर्तमान शिक्षा मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान

 वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT) के बारे में 

स्थापना:

  • 1950: शिक्षा मंत्रालय द्वारा वैज्ञानिक शब्दावली बोर्ड की स्थापना
  • 1952: शब्दावली निर्माण कार्य की शुरुआत
  • 1960: केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय की स्थापना
  • 1 अक्टूबर 1961: वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT) की स्थापना (डॉ. डी.एस. कोठारी की अध्यक्षता में)

उद्देश्य:

  • हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दों को परिभाषित करना
  • नए शब्दों का विकास करना
  • पारिभाषिक शब्द संग्रह का निर्माण करना
  • सभी प्रमुख भाषाओं के विकास की दिशा में कार्य करना

संविधान संबंधी पहल:

  • अनुच्छेद 351: हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के लिए विधान
  • इसके तहत वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली का विकास, मानकीकरण और एकरूपता की योजनाएं बनाई गईं

कार्य:

  • वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली का निर्माण करना
  • विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों और भाषाविदों की आवश्यकता
  • हिन्दी में अध्ययन और अध्यापन के लिए शब्दावली का निर्माण करना

अवधि:

  • पहले: शिक्षा मंत्रालय के हिन्दी एकक द्वारा
  • बाद में: CSTT द्वारा व्यापक और गहन शब्दावली निर्माण

शब्दावली निर्माण की चुनौतियाँ:

  • स्वतंत्रता के समय अंग्रेजी का वर्चस्व था और भारतीय भाषाओं में तकनीकी शब्दावली का विकास आवश्यक था
  • विभिन्न विद्वानों ने शब्दावली निर्माण की कोशिश की, लेकिन कई विसंगतियाँ उत्पन्न हुईं
  • एक ही शब्द के कई पर्याय और भाषा के विविध स्वरूपों ने असमंजस की स्थिति पैदा की

उपलब्धियां:

  • लगभग 8 लाख तकनीकी शब्दों के हिन्दी पर्याय
  • 15 राज्यों में ‘ग्रंथ अकादमी’ और ‘पाठ्य पुस्तक मंडलों’ की स्थापना
  • अब तक 12 हजार पाठ्य-पुस्तकों का प्रकाशन
  • राष्ट्रीय शब्दावली बैंक की स्थापना

प्रकाशन और पत्रिकाएँ:

  • विज्ञान गरिमा सिंधु: विज्ञान की त्रैमासिक पत्रिका
  • ज्ञान गरिमा सिंधु: मानविकी और समाज विज्ञान की त्रैमासिक पत्रिका (जनवरी 2000 से)

ये भी पढ़ें: सुशील कुमार शिंदे की आत्मकथा का विमोचन: फाइव डिकेड्स इन पॉलिटिक्स (जानिए A to Z संक्षेप में)

ये भी पढ़ें: सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) का 64वां वार्षिक सत्र

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में 6 नए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल की नियुक्ति

स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
pacific silkscapes innovates and creates artificial trees and custom plantscapes designed for your requirements. Gari soakings : a refreshing and flavorful ghanaian drink. There has been a critical error on this website.