The New Sites

PM मोदी ने 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर और 2 उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग सिस्टम लॉन्च किया

[Source: PIB News]

संक्षेप नोट्स परीक्षा के दृष्टि से

PM मोदी ने 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर लॉन्च किया 

परिचय

  • तिथि: 26 सितंबर 2024
  • उद्घाटनकर्ता: पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा
  • सुपरकंप्यूटर: 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर, 2 उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग सिस्टम
  • विकसित और निर्मित:
    • राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटर मिशन के तहत
    • मेक इन इंडिया के पहल
    • स्वदेशी विकास और निर्माण

सी-डैक(C-DAC) की पृष्ठभूमि

  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत
  • 1988 से देश में उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग विकास की शुरुआत
  • परम नामक सुपरकंप्यूटर की श्रृंखला का विकास

परम रुद्र सुपर कंप्यूटर

  • नाम: भगवान शिव के नाम पर
  • डिजाइन: प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक)
  • आधार: स्वदेशी रुद्र सर्वर
  • कंप्यूटिंग गति: 1 पेटाफ्लॉप्स (प्रति सेकंड 10¹⁵ ऑपरेशन)
  • लागत: 130 करोड़ रुपये
  • स्थापित स्थान:
    • एनसीआरए (पुणे):
      • विशाल मीटर रेडियो टेलीस्कोप
      • उद्देश्य: फास्ट रेडियो बर्स्ट और पल्सर की वास्तविक समय खोज
    • इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (दिल्ली):
      • क्षेत्रों: सामग्री विज्ञान, परमाणु भौतिकी
      • उद्देश्य: अनुसंधान और विकास को बढ़ावा
    • एस.एन. बोस सेंटर (कोलकाता):
      • उद्देश्य: भौतिकी, ब्रह्मांड विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान में अनुसंधान और विकास में सहायता

उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) प्रणाली

परिचय

  • तिथि: 26 सितंबर 2024
  • उद्घाटनकर्ता: पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा
  • परियोजना का निवेश: 850 करोड़ रुपये
  • विकास: सी-डैक द्वारा
  • उद्देश्य:
    • मौसम संबंधी अनुप्रयोग
    • मौसम और जलवायु विज्ञान में अनुसंधान और विकास
  • HPC सिस्टम का नाम अर्का’ और अरुणिका’ रखा गया, जो सूर्य से जुड़े उनके संबंध को दर्शाता है।
  • अर्का और अरुणिका के स्थापित स्थान:
    • भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे
      • कंप्यूटिंग क्षमता: 11.77 पेटा फ्लॉप्स
      • स्टोरेज: 33 पेटाबाइट
    • राष्ट्रीय मध्यम-सीमा मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NCMRWF), नोएडा
      • कंप्यूटिंग क्षमता: 8.24 पेटा फ्लॉप्स
      • स्टोरेज: 24 पेटाबाइट
    • AI और मशीन लर्निंग सिस्टम के लिए: 1.9 पेटा फ्लॉप्स

प्रभाव

  • भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमता अब 22 पेटा फ्लॉप्स तक बढ़ी, जो पहले 6.8 पेटा फ्लॉप्स थी।
  • उच्च-रिज़ॉल्यूशन मॉडल उष्णकटिबंधीय चक्रवात, भारी वर्षा, गरज, सूखा जैसी चरम घटनाओं के पूर्वानुमानों की सटीकता में सुधार करेंगे।

तकनीकी लाभ

  • उन्नत कम्प्यूटेशनल ढांचा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के साथ परिष्कृत मॉडल विकसित करने में मदद करेगा।
  • डेटा समाकलन क्षमताओं और क्षेत्रीय मॉडल्स में सुधार।
  • भारत के डोमेन में 1 किमी या उससे कम रिज़ॉल्यूशन पर मौसम पूर्वानुमान करने की क्षमता।

उद्देश्य

  • मौसम पूर्वानुमान की सटीकता और विश्वसनीयता में सुधार।
  • जलवायु परिवर्तन और चरम मौसम की घटनाओं से बेहतर निपटने की तैयारी।

राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के बारे में

  • शुभारंभ:
    • स्थापना: 2015 में भारत सरकार द्वारा
  • संयुक्त पहल:
    • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (DST)
    • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
  • कार्यन्वयन:
    • प्रगत संगणन विकास केंद्र (C-DAC), पुणे
    • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर
  • मिशन का उद्देश्य
    • लक्ष्य:
      • शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, MSME, और स्टार्टअप की कम्प्यूटेशनल मांगों को पूरा करने के लिए सुपरकंप्यूटिंग बुनियादी ढांचा प्रदान करना
    • लाभ:
      • अनुसंधान और विकास में मदद
      • जीनोमिक्स और दवा खोज के लिए प्लेटफॉर्म विकास
      • शहरी पर्यावरणीय मुद्दों का अध्ययन
      • बाढ़ चेतावनी और भविष्यवाणी प्रणाली स्थापित करना
      • दूरसंचार नेटवर्क का अनुकूलन

प्रगत संगणन विकास केंद्र (C-DAC) के बारे में

  • स्थापना: 1988 में स्थापित
  • निदेशक: प्रो. रजत मूना
  • मुख्यालय: पुणे, भारत
  • भारत की एक अर्धसरकारी सॉफ्टवेयर कंपनी
  • मुख्य उद्देश्य:
    • शुरुआत में C-DAC का उद्देश्य स्वदेशी महासंगणक (सुपरकंप्यूटर) बनाना था।
    • वर्तमान में अब यह सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित कंपनी बन चुकी है।
  • अन्य प्रमुख कार्यालय:
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • बेंगलुरु
    • मुंबई
    • मोहाली
    • तिरुवनंतपुरम
    • नई दिल्ली
    • नोएडा
    • हैदराबाद
  • अंग्रेज़ी नाम: Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC)
  • C-DAC भारत में उन्नत कंप्यूटिंग तकनीक के विकास, शोध और नवाचार के लिए प्रमुख संस्थान है।

ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्री द्वारा जयपुर में सैनिक स्कूल का उद्घाटन

ये भी पढ़ें: विश्व खाद्य भारत 2024: तीसरा संस्करण नई दिल्ली में आयोजित

ये भी पढ़ें: वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी

स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
Discover the united states’ pivotal role in the israel hamas war.