The New Sites

Today current affairs in Hindi 15 December 2023

Today current affairs in Hindi 15 December 2023

“TheNewSites” Team के द्वारा प्रकाशित Daily current affairs in Hindi, Today current affairs Hindi, Today current affairs for upsc, State PSC, SSC, Banking, Railways in Hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयुक्त है। इसके अलावे दिन भर के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स हमारे साइट पर जाके पढ़ सकते है।

इंडिगो एयरलाइंस छठी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई

इंडिगो एयरलाइंस छठी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई
इंडिगो एयरलाइंस छठी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई
  • 13 दिसंबर को इंडिगो मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से विश्व में छठी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है। इंडिगो ने यूनाइटेड एयरलाइंस को छोड़ दिया है।
  • इंडिगो एयरलाइंस का मार्केट कैप 1.15 लाख करोड़ रुपए, या 13.7 बिलियन डॉलर है।
  • यूनाइटेड एयरलाइंस का मार्केट कैप 1.12 लाख करोड़ रुपए, या 13.5 बिलियन डॉलर है।
  • डेल्टा एयरलाइंस, जिसका मार्केट कैप 26.54 बिलियन डॉलर है, इस लिस्ट में पहले स्थान पर है।
  • रयान एयरलाइंस 22.54 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि साउथवेस्ट एयरलाइंस 18.07 बिलियन डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है।
  • इंडिगो ने वित्त वर्ष 2022–2023 की दूसरी तिमाही में 188.9 करोड़ रुपये का मुनाफा किया है।
  • अगस्त 2006 में इंडिगो एयरलाइंस की स्थापना हुई थी।

मोहम्मद शमी नॉमिनेट हुए अर्जुन पुरस्कार के लिए

मोहम्मद शमी अर्जुन पुरस्कार के लिए नॉमिनेट
मोहम्मद शमी अर्जुन पुरस्कार के लिए नॉमिनेट
  • 13 दिसंबर को बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया।
  • बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
  • 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने सात मैच में 24 विकेट लिए थे।
  • शमी के अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए 16 अन्य खिलाड़ियों को नामांकित किया गया है।
  • इनमें तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले और अदिति गोपीचंद स्वामी,पुरुष हॉकी खिलाड़ी कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू हैं।
  • मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन, टेबल टेनिस खिलाड़ी अयहिका मुखर्जी,गोल्फर दीक्षा डागर, निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पहलवान अंतिम पंघाल और शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली भी नॉमिनेट हैं।
  • कविता (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) और विनीत कुमार शर्मा (हॉकी) को ध्यानचंद जीवन पर्यंत पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
  • खेल मंत्रालय ने इस साल मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार चुनने के लिए एक बारह सदस्यीय समिति बनाई है।
  • इस समिति का अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एम. खानविलकर हैं।

2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को 14 देशों के सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया गया

  • 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 14 देशों के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
  • पुरस्कारों में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर शामिल हैं।
  • सरकार ने इस सम्मान की घोषणा करते हुए बताया कि नरेंद्र मोदी को 2018 में संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार से भी नवाजा गया।
  • राज्य सभा में विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने इसे पहचान का प्रतीक बताया और मोदी के नेतृत्व की महत्वपूर्णता को जताया।

IPL ने ब्रांड वैल्यू को बढ़ायी

  • 12 दिसंबर को ब्रांड फाइनेंस ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की ब्रांड वैल्यू 28 प्रतिशत बढ़ी है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, 2023 सीजन के बाद IPL का मूल्य 89,259 करोड़ रुपये हो गया है।
  • 2008 में शुरू हुए IPL का वैल्यूशन 433% बढ़ा।
  • स्टेडियमों में दर्शकों की बढ़ती संख्या, इंटरनेट और अन्य माध्यमों पर बढ़ती मांग और मीडिया साझेदारी सबसे बड़ी वजह हैं।
  • IPL में मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 725 करोड़ रुपए है।
  • चेन्नई सुपर किंग्स 675 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 655 करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) 582 करोड़ रुपये का है, जबकि गुजरात टाइटंस 545 करोड़ रुपये का है।
  • लखनऊ सुपरजायंट्स एक वर्ष में 48% वैल्यू बढ़ा है, सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है।

आसियान-भारत मिलेट महोत्सव का उद्घाटन नई दिल्ली में

  • नई दिल्ली में केंद्रीय कृषिमंत्री अर्जुन मुंडा ने आसियान-भारत मिलेट महोत्सव का उद्घाटन किया।
  • महोत्सव का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है और अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के अनुरूप मोटे अनाज से बने उत्पादों के लिए बड़ा बाजार बनाना है।
  • अर्जुन मुंडा ने महोत्सव में भाग लेने वाले कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सरकारी नीतियों और बाजार नवाचारों पर चर्चा की।
  • श्री मुंडा ने श्रीअन्न को किसानों, उपभोक्ताओं और पर्यावरण के लिए फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा कि उनका वैश्विक खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है।
  • उन्होंने मोटे अनाज को विविध परिस्थितियों में पनपने की अधिकतम पोषण लाभ देने की क्षमता के साथ कम संसाधनों की जरूरत पर जोर दिया।

AI पर वैश्विक भागीदारी शिखर सम्मेलन ने नई दिल्ली घोषणा को लागू करना स्‍वीकार किया

  • नई दिल्ली में आयोजित AI शिखर सम्मेलन ने घोषणा को मंजूरी दी।
  • सम्मेलन में 29 देशों ने एकमत से घोषणा को अपनाया है।
  • विकासशील देशों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास करने के लिए केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक समझौता किया है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को कृषि और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में सहयोग के लिए विकसित किया जाएगा।
  • इस शिखर सम्मेलन ने साझेदार देशों के बीच नवाचार और सहयोग की जरूरत पर जोर दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित उपयोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि और अन्य क्षेत्रों में लागू करना चाहिए।
  • सम्मेलन, नई दिल्ली घोषणा के अनुसार, विकासशील देशों पर ध्यान देगा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न मंचों और समाधानों को विश्व भर में सभी लोगों को उपलब्ध कराएगा।
  • श्री चंद्रशेखर ने जीपीएआई गवर्नेंस शिखर सम्मेलन को सुरक्षित और विश्वसनीय आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस के लिए भारत को मेजबानी की भी पेशकश की है।
  • सम्मेलन का उद्देश्य सिद्धांत और व्यवहार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बीच के अंतर को दूर करना है, साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित अनुसंधान और व्यावहारिक गतिविधियों का समर्थन करना है।

जाफना सांस्कृतिक केन्द्र में जाफना अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा महोत्सव का नौवां संस्करण शुरू हुआ

  • आज से जाफना सांस्कृतिक केन्द्र में जाफना अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा महोत्सव का नौवां संस्करण शुरू हो रहा है।
  • छह दिन के कार्यक्रम में विभिन्न देशों और उपमहाद्वीपों की फिल्में दिखाई जाएंगी।
  • मृणाल सेन की फिल्मों को मृणाल सेन पुनरावलोकन वर्ग में दिखाया जाएगा।
  • रविवार को स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक प्रोफेसर अनुकरण दत्ता, भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा, मृणाल सेन के योगदान और भारतीय सिनेमा में नए रुझान पर एक भाषण देंगे।
  • भगवान भरोसे, व्हिस्पर्स ऑफ फायर एंड वाटर, फेडिड मेमोरीज, मैं हूं लल्लू सिंह और झाद इस महोत्सव में प्रदर्शित होंगे।

(Source: AIR News, PIB News, DD News, BBC News, Bhaskar News)

Read more…..

14 दिसंबर 2023 का Daily current affairs in Hindi.

स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर