The New Sites

Daily Hindi current affairs of 16 November 2023.

Daily Hindi current affairs of 16 November 2023: “The True News” Team के द्वारा प्रकाशित करंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयुक्त है। इसके अलावे दिन भर के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स हमारे साइट पर जाके पढ़ सकते है।

सहारा के अध्यक्ष सुब्रत रॉय की निधन

  • 14 नवंबर को सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय की 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के एक निजी अस्पताल में सुब्रत रॉय बहुत दिनों से गंभीर बीमार थे।
  • सुब्रत रॉय का निधन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (KDAH) में हुआ, जहां उनका कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट आया।
  • सुब्रत रॉय सहारा को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मेटास्टैटिक स्ट्रोक की बीमारी थी।
  • सुब्रत रॉय को उनकी दो कंपनियों में नियमों के खिलाफ निवेश करवाने का आरोप लगा था, जिसके कारण उन्हें जेल भी हुआ था।
  • 28 फरवरी 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय को निवेशकों से 24,400 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया था।
  • 1978 में सुब्रत रॉय ने गोरखपुर में एक छोटे से कार्यालय से सहारा की स्थापना की।
  • रॉय का साम्राज्य फाइनेंस, रियल एस्टेट, मीडिया और हॉस्पिटैलिटी सहित कई क्षेत्रों में फैला हुआ था।
  • 2001 से 2013 तक टीम इंडिया सहारा ग्रुप का स्पॉन्सर था।
  • सहारा ने 2003 में अपना पहला समाचार चैनल, सहारा समय, शुरू किया था।
  • सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार, अररिया में हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने झारखंड से विकसित भारत संकल्प यात्रा और पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान पीएम जनमन की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने झारखंड से विकसित भारत संकल्प यात्रा
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने झारखंड से विकसित भारत संकल्प यात्रा

विकसित भारत संकल्प यात्रा

  • पीएम मोदी ने झारखंड से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की।
  • इसका उद्देश्य केंद्रीय योजनाओं का लभार्थियों तक शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए सरकार के सतत प्रयास पर बल देना।

पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान

  • 24,000 करोड़ के बजट के साथ जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जन मन) लॉन्च किया गया।
  • इसका योजना का उद्देश्य हाशिए पर मौजूद आदिवासी समुदायों को आवश्यक सुविधाएं सड़क, दूरसंचार सम्पर्क, बिजली, सुरक्षित आवास, साफ पेयजल, सुलभ शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण तथा आजीविका अवसर प्रदान करना है।

25 वर्षों के विकास के लिए चार अमृत मंत्र

  • पीएम मोदी ने अगले 25 वर्षों के लिए चार स्तंभों की रूपरेखा तैयार की: महिलाएं, किसान, युवा और मध्यम वर्ग और गरीब।
  1. देश की महिलाएं
  2. किसान, पशु पालन, कृषि और मत्स्य पालन से जुड़े लोग
  3. देश के युवा तथा नव मध्य वर्ग
  4. निर्धन वर्ग।
  • सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासों और अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता पर बल दिया।

जनजाति गौरव दिवस की घोषणाएँ

  • आठ करोड़ से अधिक किसानों के लिए 18,000 करोड़ से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त जारी की।
  • विभिन्न विकास परियोजनाओं पर प्रकाश डाला और भविष्य की पहल की नींव रखी।
  • पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • सूचना और शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
  • पीएम ने महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में हाल ही में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख किया।
  • सभी कारीगरों के लाभ के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की।
  • झारखंड सरकार से आदिवासी क्षेत्रों के लिए 2025 तक 25 सूत्री कल्याण योजना बनाने का आग्रह किया।
  • इसका उद्देश्य सभी आदिवासी क्षेत्रों में समय पर और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।

बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

  • पीएम ने उलिहातू गांव में बिरसा मुंडा को उनकी 148वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
  • बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की और गणमान्य अतिथियों की भावभीनी विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
  • ये पहल अगले 25 वर्षों के लिए समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाने पर ध्यान देने के साथ समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।

विराट कोहली ने 50 वां वनडे शतक बनाकर इतिहास रचा

विराट कोहली ने 50 वां वनडे शतक बनाकर इतिहास रचा
विराट कोहली ने 50 वां वनडे शतक बनाकर इतिहास रचा
  • विराट कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 सेमीफाइनल के दौरान अपना 50 वां वनडे शतक बनाया।
  • सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, कोहली अब एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक वनडे शतकों का मील का पत्थर हासिल कर चुके हैं।
  • कोहली किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • कोहली ने 106 गेंदों का सामना करते हुए वनडे में अपना 50वां शतक पूरा किया।
  • विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में नए रिकॉर्ड और मील के पत्थर स्थापित करते हुए महानतम वनडे बल्लेबाजों में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है।
  • विराट ने वनडे मैचों में सबसे अधिक 50 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
  • कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 80वां शतक लगाया है।
  • विराट कोहली ने 279 वनडे पारियों में 50 शतक लगाए हैं।
  • सचिन तेंदुलकर ने इससे पहले वनडे में सबसे ज्यादा 49 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • इस लिस्ट में रोहित शर्मा 31 शतक के साथ तीसरे स्थान पर है।

भारत और अमेरिका ने गतिशील स्टार्ट-अप तंत्र को जोड़ने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

  • भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने गतिशील स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को जोड़ने और विशेष रूप से महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा के दौरान, भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आपसी सहयोग के माध्यम से नवाचार को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • नए ट्विटर प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में पीयूष गोयल ने हस्ताक्षरित ज्ञापन के माध्यम से सकारात्मक आर्थिक प्रभाव, निवेश आकर्षित करने की क्षमता और रोजगार सृजन पर प्रकाश डाला।
  • भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सहयोग वाणिज्यिक सहयोग और व्यापार-संबंधी गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा जैसा कि अमेरिकी मंत्री जीना रायमोंडो के साथ इंडो-पैसिफिक आर्थिक वास्तुकला पर अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकों से पता चलता है।
  • वर्तमान यात्रा में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क से संबंधित 12 अन्य प्रतिभागियों ने IPHI आपूर्ति श्रृंखला पर लचीले समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • पीयूष गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि इससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला मजबूत और सशक्त होगी।
  • भारत और अमरीका आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित आईपीईएफ की लचीली भागीदारी में ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, फिजी, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया गणराज्य, मलेशिया, न्यू न्यूजीलैड्स, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम समेत 14 देश शामिल हैं।

(Source: AIR News, PIB News, DD News, BBC News, Bhaskar News)

Read more…..

15 नवंबर 2023 का Daily Hindi current affairs.

स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
對於需要直接到達內地各個機場,例廣州白雲國際機場,深圳寶安國際機場或珠海金灣機場等等, super vip team的中港車接送服務便能連同行李接送客人直達到指定機場。此外,如果客人想到國內下蹋酒店,我們亦能安排直接到達酒店,讓您能有更好的時間安排。. Verification. Managing syslog security events.