The New Sites

Today current affairs in Hindi 26 December 2023

Today current affairs in Hindi 26 December 2023

“TheNewSites” Team के द्वारा प्रकाशित Daily current affairs in Hindi, Today current affairs Hindi, Today current affairs for upsc, State PSC, SSC, Banking, Railways in Hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयुक्त है। इसके अलावे दिन भर के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स हमारे साइट पर जाके पढ़ सकते है।

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने “प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान” के लिए अभियान शुरू किया

  • जनजातीय कार्य मंत्रालय ने “प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान” पर सूचना, शिक्षा और संचार अभियान की पहल की है।
  • अभियान का उद्देश्य: आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कमजोर जनजातियों को सरकारी योजनाओं की सशक्त पहुंच और जागरूकता बढ़ाना।
  • यह अभियान 22 हजार पीवीटीजी आदिवासी निवास स्थानों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच को सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखता है।
  • अभियान के दौरान, समूहों को आधार कार्ड, समुदाय प्रमाण पत्र, और जन-धन खाते प्रदान किए जाएंगे।
  • इसके लिए हाट बाजार, जन सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत, आंगनवाडी, वन-धन विकास केन्द्र, और कृषि विकास केन्द्रों का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री ने इस वर्ष 15 नवम्‍बर को झारखण्ड के खूंटी जिले से जनजातीय गौरव दिवस पर “प्रधानमंत्री जन मन योजना” का शुभारंभ किया था।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने “मेडटेक मित्र” की प्राम्भ की

  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने “मेडटेक मित्र” की प्राम्भ की।
  • शुरूआत वर्चुअल माध्यम से हुई, जिससे मेडटेक इनोवेटर्स और एडवांस हेल्थकेयर सॉल्यूशंस को सशक्त बनाने की रणनीतिक पहल है।
  • इसका उद्देश्य भारतीय उद्योग के लिए गेमचेंजर साबित होना, किफायती और गुणवत्ता वाले मेडटेक उपकरणों और डायग्नोस्टिक्स के स्वदेशी विकास की सुविधा प्रदान करना।
  • डॉक्टर मांडविया ने बताया कि चिकित्सा उपकरण क्षेत्र स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का एक अभिन्न अंग है।
  • उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक स्वास्थ्य परिदृश्य को बदलने की दृष्टि से समग्र दृष्टिकोण अपना रहा है।

Air India का पहला A-350 विमान भारत आया

  • 23 दिसंबर को भारत आया एअर इंडिया का पहला वाइड-बॉडी एयरबस A350-900 विमान।
  • यह विमान फ्रांस से भारत पहुंचने में 7 घंटे 47 मिनट लगे।
  • 10 अगस्त, 4 महीने पहले, एयरलाइंस ने नया लोगो अनवील किया था।
  • इसके बाद 17 नवंबर, एक महीने पहले, नए लोगो और लिवरी वाले एयरबस A350 ने सिंगापुर से टूलूज के लिए पहली उड़ान भरी।
  • जनवरी 2022 में, भारत सरकार ने टाटा ग्रुप से एयरलाइन को 18,000 करोड़ रुपए में खरीद लिया था।
  • सितंबर 2022 में एअर इंडिया ने अपने मल्टी स्टेज ट्रांसफॉर्मेशन रोडमैप Vihaan.AI को अनवील किया, जिससे वह विश्वस्तरीय ग्लोबल एयरलाइन बन जाएगी।
  • एयरलाइन ने अब तक विमानों की मरम्मत पर 400 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 3300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
  • पिछले दिनों एयरलाइन ने 470 विमानों के लिए ऑर्डर दिए थे।
  • इस सौदे से एअर इंडिया को फ्रांस की कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट और अमेरिकी कंपनी बोइंग से 220 एयरक्राफ्ट मिलेंगे।
  • उद्योगपति JRD टाटा ने एअर इंडिया की स्थापना की, जो अप्रैल 1932 में शुरू हुई।
  • 15 अक्टूबर 1932 को एयरलाइन ने अपनी पहली कॉमर्शियल उड़ान भरी।

मध्य प्रदेश सरकार में 28 मंत्रियों को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद शपथ दिलाई।

  • 28 मंत्रियों को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने की पद की शपथ दिलाई।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद सिंह पटेल ने शपथ ली।
  • छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्य मंत्री शपथ लेते हैं।
  • अन्य मंत्री: राकेश सिंह, विजय शाह, राव उदय प्रताप सिंह, तुलसी सिलावट, करण सिंह वर्मा, नागर सिंह चौहान, संपत्तिया उइके, गोविंद सिंह राजपूत, एदल सिंह कंसाना, नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इंद्र सिंह परमार, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, राकेश शुक्ला और चेतन कश्यप।
  • कृष्णा गौड, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लाखन पटेल और नारायण पंवार ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।
  • नरेंद्र शिवाजी पटेल, राधा सिंह, प्रतिमा बागरी और दिलीप अहिरवार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार: राज्यपाल ने भाजपा के 28 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 20वें ‘न्यूरो अपडेट 2023’ सम्मेलन का उद्घाटन किया

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल
  • गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ‘न्यूरो अपडेट 2023’ सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • सम्मेलन का आयोजन अहमदाबाद में हुआ, जिसमें न्यूरोलॉजी और वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के बारे में चर्चा हुई।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 साल पहले गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की शुरुआत की थी।
  • विश्व स्तरीय सम्मेलन के लाभ स्वास्थ्य, दवा उद्योग, और रसायन सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
  • सम्मेलन में ‘न्यूरोलॉजी में व्यावहारिक दृष्टिकोण’ पर डॉक्टरों द्वारा चर्चा और भाषण हो रहे हैं।
  • अहमदाबाद एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन के सदस्य और देशभर से न्यूरोलॉजी के डॉक्टर, प्रोफेसर और अन्य पेशेवर उपस्थित थे।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार महिला टेस्ट में हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार महिला टेस्ट में हराया
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार महिला टेस्ट में हराया
  • 24 दिसंबर को मुंबई में 8 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया।
  • भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार महिला टेस्ट में हराया है।
  • मिताली के बाद हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला कप्तानों में से दूसरी हैं, जिन्होंने एक से अधिक टेस्ट जीते हैं।
  • भारत ने 19वें ओवर में 2 विकेट खोकर 75 रन का लक्ष्य हासिल किया।
  • दूसरी पारी में स्नेह राणा ने चार विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच चुना गया।
  • यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 11 टेस्ट में पहली जीत है।
  • इससे पहले छह मैच ड्रॉ हुए थे, जबकि भारत चार में हार गया था।
  • भारतीय टीम ने महिला टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को हराया है।
  • 2014 के बाद ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इस तरह की हार नहीं झेली है।
  • भारत ने 40 में से 7 टेस्ट जीतकर तीसरा सफल देश बन गया है।
  • 1984 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत में टेस्ट मैच खेला है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर भरने के लिए वर्ष 2024-25 के लिए फॉर्म-1 और फॉर्म-4 जारी किए हैं।

  • वर्ष 2024-25 के लिए आयकर भरने के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने फॉर्म-1 और फॉर्म-4 जारी किए हैं।
  • 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न भरने के लिए इन फॉर्म का उपयोग किया जा सकता है।
  • आयकर रिटर्न भरने के लिए मार्च के अंत में या अप्रैल के शुरू में हर साल फॉर्म जारी किया जाता है, लेकिन इस बार यह दिसंबर में ही जारी किया गया है।
  • फॉर्म-1 और फॉर्म-4 लोगों और इकाइयों के लिए हैं जिनकी वार्षिक आय कम से कम 50 लाख रूपये है।

(Source: AIR News, PIB News, DD News, BBC News, Bhaskar News)

Read more…..

25 दिसंबर 2023 का Daily current affairs in Hindi.

 

 

स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर
स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर नाबार्ड ने निकाली भर्ती उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय ने 535 पदों पर भर्ती निकाली टीजीटी और पीजीटी के 1613 पदों पर भर्ती Indian Navy में 254 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली भर्ती NTPC में 130 पदों पर